जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन अप्रैल में सात प्रतिशत बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन अप्रैल में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 6.18 करोड़ टन रहा है। बीते वित्त वर्ष के समान माह में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.76 करोड़ टन रहा था।
नयी दिल्ली, एक मई सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन अप्रैल में 7.3 प्रतिशत बढ़कर 6.18 करोड़ टन रहा है। बीते वित्त वर्ष के समान माह में कंपनी का कोयला उत्पादन 5.76 करोड़ टन रहा था।
घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
सीआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका कोयला उठाव भी अप्रैल में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6.43 करोड़ टन रहा। अप्रैल, 2023 में यह 6.23 करोड़ टन रहा था।
कोयला उठाव खान के मुहाने से आपूर्ति की गई मात्रा है।
कोल इंडिया के पिछले महीने कुल 6.18 करोड़ टन उत्पादन में से सर्वाधिक 1.6 करोड़ टन कोयले का उत्पादन महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने किया। इसके बाद 1.41 करोड़ टन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (एसईसीएल) और फिर 1.18 करोड़ टन नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड व अन्य का है।
सीआईएल का उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 10 प्रतिशत बढ़कर 77.36 करोड़ टन रहा। हालांकि, यह वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य 78 करोड़ टन से कुछ कम है।
वित्त वर्ष 2022-23 में कोल इंडिया लिमिटेड का उत्पादन 70.32 करोड़ टन रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

