जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन अप्रैल-नवंबर में दो प्रतिशत से अधिक बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-नवंबर अवधि में 2.4 प्रतिशत बढ़कर 47.1 करोड़ टन (एमटी) हो गया।
नयी दिल्ली, दो दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-नवंबर अवधि में 2.4 प्रतिशत बढ़कर 47.1 करोड़ टन (एमटी) हो गया।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में उत्पादन 46 करोड़ टन रहा था।
घरेलू कोयला उत्पादन में सीआईएल का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।
सीआईएल ने बीएसई को दी गई सूचना में बताया, कंपनी का उत्पादन नवंबर में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 6.72 करोड़ टन हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 6.6 करोड़ टन था।
कोयला खदानों से आपूर्ति किए जाने वाले कोयले की मात्रा यानी कोयला उठाव चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में 1.5 प्रतिशत बढ़कर 49.26 करोड़ टन हो गया, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में यह 48.52 करोड़ टन था।
कंपनी का कोयला उठाव नवंबर में 6.3 करोड़ टन पर लगभग स्थिर रहा, जो नवंबर 2023 में 6.2 करोड़ टन था।
कोल इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 में 77.36 करोड़ टन उत्पादन किया था। हालांकि, यह वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 78 करोड़ टन के लक्ष्य से कम रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में कोयला उत्पादन 70.32 करोड़ टन था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

