जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में 6.6 प्रतिशत बढ़कर 24.43 करोड़ टन पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीनों में 6.6 प्रतिशत बढ़कर 24.43 करोड़ टन हो गया।
नयी दिल्ली, एक अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2024-25 के पहले चार महीनों में 6.6 प्रतिशत बढ़कर 24.43 करोड़ टन हो गया।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में कंपनी का उत्पादन 22.91 करोड़ टन रहा था।
कंपनी का उत्पादन जुलाई में 2.5 प्रतिशत बढ़कर 5.5 करोड़ टन हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में यह 5.37 करोड़ टन था।
अप्रैल-जुलाई अवधि में कंपनी की आपूर्ति बढ़कर 25.72 करोड़ टन हो गई। पिछले वर्ष समान अवधि में यह 24.63 करोड़ टन थी।
कंपनी की आपूर्ति जुलाई में 5.96 करोड़ टन रही जबकि पिछले वर्ष इसी माह यह 5.95 करोड़ टन थी।
कोल इंडिया की घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

