एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का अप्रैल-नवंबर में रहा 41.26 करोड़ टन उत्पादन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में 41.26 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है और उसे चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य पार कर जाने की उम्मीद है।

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का अप्रैल-नवंबर में रहा 41.26 करोड़ टन उत्पादन

नयी दिल्ली, एक दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में 41.26 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है और उसे चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य पार कर जाने की उम्मीद है।

सीआईएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-नवंबर अवधि में देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ने कुल 41.26 करोड़ टन उत्पादन किया है। यह एक साल पहले की समान अवधि के 35.34 करोड़ टन की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है।

इस अधिकारी ने समूचे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 70 करोड़ टन उत्पादन के लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर कहा, "इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।" इसका मतलब है कि लक्ष्य को पाने के लिए बाकी चार महीनों में सीआईएल को 28.74 करोड़ टन कोयले का उत्पादन करना होगा।

सीआईएल ने नवंबर के महीने में 6.07 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया जो एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 12.8 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने इस वित्त वर्ष में अब तक कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों को 38.07 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है जो एक साल पहले की तुलना में 11.6 प्रतिशत अधिक है।

वहीं सभी तरह के औद्योगिक निकायों को सीआईएल की तरफ से कोयला आपूर्ति इस अवधि में बढ़कर 44.5 करोड़ टन रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).