जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का उत्पादन सितंबर में एक प्रतिशत घटकर 5.09 करोड़ टन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन सितंबर में मामूली यानी एक प्रतिशत घटकर 5.09 करोड़ टन रहा है।
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन सितंबर में मामूली यानी एक प्रतिशत घटकर 5.09 करोड़ टन रहा है।
कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बीएसई को दी सूचना में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी महीने में कोयला उत्पादन 5.14 करोड़ टन रहा था।
देश के कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।
हालांकि, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी का कोयला उत्पादन 2.5 प्रतिशत बढ़कर 34.15 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 33.29 करोड़ टन था।
कोल इंडिया के खदानों से आपूर्ति किए गए कोयले की मात्रा पिछले महीने घटकर 5.44 करोड़ टन रह गई, जो सितंबर, 2023 में 5.52 करोड़ टन थी।
हालांकि, अप्रैल-सितंबर में कोयले का उठाव बढ़कर 36.66 करोड़ टन हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 36.06 करोड़ टन था।
वित्त वर्ष 2023-24 में कोल इंडिया का उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़कर 77.36 करोड़ टन हो गया, लेकिन यह वित्त वर्ष के लिए 78 करोड़ टन के लक्ष्य से कम रहा।
सीआईएल का उत्पादन इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 70.32 करोड़ टन रहा था।
वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सीआईएल का उत्पादन तथा उठाव 83.8 करोड़ टन रहने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

