एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 9,604 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का जनवरी-मार्च में समाप्त चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 9,604.02 करोड़ रुपये रहा है।

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 9,604 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, सात मई सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का जनवरी-मार्च में समाप्त चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 9,604.02 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,572.14 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 41,761.76 करोड़ रुपये और व्यय बढ़कर 29,057.30 करोड़ रुपये हो गया।

सीआईएल की घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अप्रैल में 6.21 करोड़ टन पर लगभग सपाट रहा।

वित्त वर्ष 2024-25 में कोल इंडिया का कोयला उत्पादन 78.11 करोड़ टन रहा जो वित्त वर्ष के लिए कंपनी के लक्ष्य से करीब सात प्रतिशत कम है।

कोल इंडिया का 2024-25 के लिए कोयला उत्पादन लक्ष्य 83.8 करोड़ टन था।

सीआईएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 87.5 करोड़ टन उत्पादन और 90 करोड़ टन उठाव का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).