एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति जुलाई-सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने एक बयान में कहा, "कोल इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान बिजली इकाइयों को 11.76 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की जो किसी भी वर्ष की दूसरी तिमाही में सबसे अधिक है।"

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति जुलाई-सितंबर तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी ने एक बयान में कहा, "कोल इंडिया ने जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही के दौरान बिजली इकाइयों को 11.76 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की जो किसी भी वर्ष की दूसरी तिमाही में सबसे अधिक है।"

सीआईएल के अनुसार पिछले वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कोयला आपूर्ति 10.47 करोड़ टन थी।

इसके अलावा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में सीआईएल की कुल कोयला आपूर्ति बढ़कर 14.73 करोड़ टन हो गयी, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 9.7 प्रतिशत अधिक है। तब कंपनी का उठाव 13.43 करोड़ टन था।

सीआईएल के विपणन निदेशक एस एन तिवारी ने कहा, "कंपनी तापीय बिजलीघरों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। हम अतिरिक्त मात्रा को बढ़ाकर जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने के अपने प्रयासों को बढ़ा रहे हैं लेकिन मांग अब आपूर्ति से कहीं अधिक है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2021 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).