एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अप्रैल-अक्टूबर में 17 प्रतिशत बढ़कर 35.19 करोड़ टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में 17.4 प्रतिशत बढ़कर 35.19 करोड़ टन हो गया।

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का कोयला उत्पादन अप्रैल-अक्टूबर में 17 प्रतिशत बढ़कर 35.19 करोड़ टन

नयी दिल्ली, एक नवंबर सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में 17.4 प्रतिशत बढ़कर 35.19 करोड़ टन हो गया।

सीआईएल ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि अप्रैल से लेकर अक्टूबर के बीच उसका उत्पादन 35.19 करोड़ टन रहा है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 29.96 करोड़ टन था।

सार्वजनिक क्षेत्र की इस महारत्न कंपनी ने अक्टूबर, 2022 में 5.29 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। एक साल पहले के इसी महीने में सीआईएल का कोयला उत्पादन 4.98 करोड़ टन रहा था।

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में उसका कोयला उठाव बढ़कर 38.57 करोड़ टन हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 36.47 करोड़ टन रहा था।

हालांकि, अक्टूबर में उसका कोयला उठाव घटकर 5.37 करोड़ टन पर आ गया जो एक साल पहले 5.65 करोड़ टन था। सीआईएल ने कोयला उठाव में आई इस गिरावट की कोई वजह नहीं बताई है।

देश के घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से भी अधिक है। चालू वित्त वर्ष में इसका उत्पादन 70 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).