एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का कोयला उत्पादन जून तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 18.93 करोड़ टन रहा।

जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का कोयला उत्पादन जून तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, एक जुलाई सरकारी स्वामित्व वाली कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 18.93 करोड़ टन रहा।

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल इंडिया का कोयला उत्पादन 17.55 करोड़ टन था।

कोल इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एक बयान में कहा, "हमने 18.92 करोड़ टन के लक्ष्य को पार करते हुए चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 100 प्रतिशत संतुष्टि हासिल की।"

देश के कुल कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी की सभी सात उत्पादक अनुषंगियों ने भी आलोच्य अवधि में सकारात्मक वृद्धि हासिल की और इनमें से पांच ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को पार कर लिया।

जून के महीने में कंपनी का उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 6.3 करोड़ टन हो गया, जो जून 2023 में उत्पादित 5.8 करोड़ टन से अधिक है।

मजबूत उत्पादन वृद्धि और कोयला ढुलाई बढ़ने से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कोल इंडिया की कुल आपूर्ति छह ​​प्रतिशत बढ़कर 19.84 करोड़ टन हो गई।

गर्मियों के दौरान देश में बिजली की मांग बढ़ने के दौरान कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों को कोल इंडिया से आपूर्ति पहली तिमाही में चार प्रतिशत बढ़कर 16 करोड़ टन हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 की समान अवधि में यह 15.4 करोड़ टन थी।

कंपनी ने कहा, "कुल औसत कोयला ढुलाई में सालाना आधार पर 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 367.2 रेक प्रतिदिन रही। पिछले वर्ष की तुलनात्मक अवधि के लिए यह 333 रेक प्रतिदिन थी।"

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के अंत में कोल इंडिया की खदानों के बाहर 8.15 करोड़ टन कोयला रखा हुआ था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).