जरुरी जानकारी | कोल इंडिया का पूंजीगत व्यय 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 19,840 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का पूंजीगत व्यय बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 19,840 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का पूंजीगत व्यय बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 6.5 प्रतिशत बढ़कर 19,840 करोड़ रुपये रहा।

कोल इंडिया ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का पूंजीगत व्यय 18,619 करोड़ रुपये था।

देश में कुल कोयला उत्पादन में कंपनी की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने कहा कि यह लगातार चौथा साल है जब पूंजीगत व्यय बजटीय लक्ष्य से ऊपर रहा है।

कोल इंडिया का लक्ष्य भविष्य में उत्पादित कोयले की बढ़ी हुई मात्रा को निकालने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

भूमि अधिग्रहण और संबंधित पुनर्वास और पुनर्स्थापना मद में पिछले वित्त वर्ष में भूमि के लिए पूंजीगत व्यय 5,135 करोड़ रुपये रहा, जो दूसरा सबसे बड़ा मद रहा। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 3,367 करोड़ रुपये के मुकाबले 52.5 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) की खरीद 3,078 करोड़ रुपये के साथ तीसरी सबसे बड़ा पूंजीगत व्यय रही।

शेष 5,557 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय सौर परियोजनाएं, संयुक्त उद्यम, वॉशरी, अन्य संयंत्र और मशीनरी, सुरक्षा, पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\