जरुरी जानकारी | कोल इंडिया की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 11 प्रतिशत बढकर 43.3 करोड़ टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान बिजली क्षेत्र को 43.27 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। यह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत अधिक है।

नयी दिल्ली, दो जनवरी कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान बिजली क्षेत्र को 43.27 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की। यह सालाना आधार पर 11 प्रतिशत अधिक है।

एक साल पहले इसी अवधि में कोयला आपूर्ति 39.02 करोड़ टन थी।

उत्पादन बढ़ने से अन्य क्षेत्रों को कोयला आपूर्ति पिछले महीने 1.05 करोड़ टन रही।

कोल इंडिया लि. का उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान बढ़कर 47.9 करोड़ टन रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 41.36 करोड़ टन था।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में 70 करोड़ टन के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने के लिये कोल इंडिया को 2022-23 की चौथी तिमाही में 22.1 करोड़ टन कोयला उत्पादन करना होगा जो पिछले साल इसी तिमाही में 20.9 करोड़ टन था...हम उत्पादन को लक्ष्य से अधिक ले जाने को लेकर उत्साहित हैं।’’

कोल इंडिया ने अप्रैल-दिसंबर के दौरान उपभोक्ता क्षेत्रों को 50.8 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है। यह सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\