जरुरी जानकारी | कोल इंडिया, सहायक कंपनियों ने चार साल में सीएसआर पर 1,978 करोड़ रुपये खर्च किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक इकाइयों ने पिछले चार वित्त वर्ष के दौरान कॉरपोरेट सामजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कुल 1,977.76 करोड़ रुपये खर्च किए।
नयी दिल्ली, 17 सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और उसकी सहायक इकाइयों ने पिछले चार वित्त वर्ष के दौरान कॉरपोरेट सामजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत कुल 1,977.76 करोड़ रुपये खर्च किए।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों ने कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में क्रमश: 489.67 करोड़ रुपये, 483.78 करोड़ रुपये, 416.47 करोड़ रुपये और 587.84 करोड़ रुपये खर्च किए।
कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा, ‘‘कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने वित्त वर्ष 2016-17 से वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान सीएसआर पर कुल 1,977.76 करोड़ रुपये खर्च किए।’’
इस दौरान कानूनी अनिवार्यताओं के तहत सीआईएल और उसकी सहायक कंपनियों को कुल मिलाकर 1,575.98 करोड़ रुपये सीएसआर पर खर्च करने थे, लेकिन कंपनी ने इससे अधिक धनराशि खर्च की।
इसी तरह समान अवधि में एनएलसी (इंडिया) लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी एनटीपीएल ने सीएसआर पर 213.75 करोड़ रुपये खर्च किए।
भारत में कपनी कानून के तहत कंपनियों को अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा उनके कामकाज स्थल के आसपास के क्षेत्र के सामुदायिक विकास तथा ऐसी ही अन्य गतिविधियों में खर्च करना होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)