जरुरी जानकारी | कोल इंडिया ने पिछले तीन साल में सीएसआर गतिविधियों पर 1,600 करोड़ रुपये खर्च किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने पिछले तीन वर्षों में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) परियोजनाओं पर 1,600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। कंपनी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, नौ मई सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने पिछले तीन वर्षों में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) परियोजनाओं पर 1,600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। कंपनी की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

पिछले तीन वर्षों के दौरान कोल इंडिया का सीएसआर पर खर्च के लिए तय लक्ष्य 1,284 करोड़ रुपये था।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पिछले तीन वर्षों के दौरान सीआईएल ने सीएसआर गतिविधियों पर 1,600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।’’

साथ ही, कोविड-19 महामारी के कठिन समय में सीआईएल ने देशभर में महामारी से लड़ने में मदद के लिए 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे।

सीआईएल के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन के मुताबिक, कोल इंडिया सीएसआर कार्यों पर खर्च करने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

सीआईएल ने अपने सीएसआर बजट का 60 प्रतिशत से अधिक 'स्वास्थ्य' और 'स्वच्छता' क्षेत्र पर खर्च किया है। इसके अलावा, कंपनी ने 10,000 से अधिक युवाओं को 'रोजगार कौशल' प्रदान किया है।

वर्तमान में, सीआईएल देश के आठ राज्यों के 34 जिलों में अपनी सीएसआर गतिविधियों का संचालन करती है।

कोल इंडिया का घरेलू कोयला उत्पादन में भी 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\