जरुरी जानकारी | सौर ऊर्जा परियोजनाओं में 12 हजार करोड़ रुपये निवेश करेंगी कोल इंडिया, एनएलसी इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और एनएलसी इंडिया संयुक्त रूप से लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन हजार मेगावॉट की सौर ऊर्जा परिसंपत्तियां तैयार करेंगी। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

कोलकाता, चार जुलाई कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और एनएलसी इंडिया संयुक्त रूप से लगभग 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश के साथ तीन हजार मेगावॉट की सौर ऊर्जा परिसंपत्तियां तैयार करेंगी। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

दोनों सरकारी कंपनियों ने शुक्रवार को कहा था कि वे देश में पांच हजार मेगावॉट की सौर ऊर्जा और तापीय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने के लिये एक संयुक्त उपक्रम (जेवी) की स्थापना करेंगे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बदला गया यात्रा भत्ता से जुड़ा ये नियम, अब नहीं होना पड़ेगा परेशान.

उन्होंने कहा, "एक सौर जेवी पहले से ही 10 लाख रुपये की प्रारंभिक पूंजी के साथ गठन की प्रक्रिया में है। एक बार कंपनी के गठन के बाद, संबंधित कंपनी का निदेशक मंडल परियोजना की अंतिम रूपरेखा तय करेगा। अभी हर एक मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता के लिये करीब चार करोड़ रुपये खर्च होते हैं।’’

सूत्रों ने कहा कि सरकार ने घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिये आयातित सौर पैनलों पर 20 प्रतिशत मूल सीमा शुल्क लगाने की योजना बनायी है। सौर ऊर्जा डेवलपर्स काफी हद तक चीन के उपकरणों पर निर्भर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

उन्होंने कहा कि तापीय ऊर्जा परियोजना को एक अलग संयुक्त उद्यम के जरिये विकसित किया जायेगा।

अधिकारियों ने कहा कि कोल इंडिया ने 4.83 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं पहले ही स्थापित कर ली हैं और ये संयंत्र लगभग 46 लाख यूनिट अक्षय ऊर्जा का उत्पादन कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\