जरुरी जानकारी | कोल इंडिया को 70 करोड़ टन सालाना उत्पादन लक्ष्य हासिल करने का भरोसा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया आगामी महीनों में उत्पादन को और बढ़ाएगी और उसे भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष के लिए जो उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है वह उसे प्राप्त कर लेगी। एक बयान में कंपनी ने यह कहा।
नयी दिल्ली, 25 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया आगामी महीनों में उत्पादन को और बढ़ाएगी और उसे भरोसा है कि चालू वित्त वर्ष के लिए जो उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है वह उसे प्राप्त कर लेगी। एक बयान में कंपनी ने यह कहा।
घरेलू स्तर पर 80 फीसदी कोयला उत्पादन कोल इंडिया करती है और 2022-23 के लिए उसका लक्ष्य 70 करोड़ टन कोयला उत्पादन का है।
कोल इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में 70 करोड़ टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य को पाने के लिए हमें उत्पादन में 7.8 करोड़ टन की वृद्धि करनी है। 24 नवंबर तक कंपनी उत्पादन लगभग 5.8 करोड़ टन बढ़ा चुकी है।’’
इसमें आगे कहा गया, ‘‘आगामी महीनों में हम इस रफ्तार को कायम रखेंगे और उत्पादन को और बढ़ाएंगे। हमें लक्ष्य हासिल होने की उम्मीद है।’’
कोल इंडिया ने कहा कि मानसून खत्म होने के साथ ही ज्यादातर खदानों में पानी सूख गया है, वहीं त्योहारों का मौसम भी खत्म हो चुका है। ऐसे में मशीन और मानव संसाधन की अधिक उपलब्धता होगी जिससे आगामी महीनों में उत्पादन के साथ-साथ उत्पादकता भी बढ़ेगी।
कंपनी ने इस इस साल 24 नवंबर तक 40 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया है जो सालाना आधार पर 17 फीसदी अधिक है। 24 नवंबर 2021 तक कंपनी ने 34.2 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

