जरुरी जानकारी | कोल इंडिया ने आयात के लिये अल्पकालीन निविदा रद्द की, अडाणी ने लगाई थी सबसे कम बोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. ने कोयले के अल्पकालीन आयात के लिये अपनी पहली निविदा रद्द कर दी है। इस निविदा में अडाणी एंटरप्राइजेज सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी थी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. ने कोयले के अल्पकालीन आयात के लिये अपनी पहली निविदा रद्द कर दी है। इस निविदा में अडाणी एंटरप्राइजेज सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी थी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अडाणी एंटरप्राइजेज को अल्पकालीन कोयला आयात के लिये चुना गया था। कंपनी ने 24.16 लाख टन कोयले के आयात के लिये करीब 17,000 रुपये प्रति टन की बोली लगायी थी।

हालांकि, 60 लाख टन कोयला आयात के लिये मध्यम अवधि की निविदा के तहत पीटी बारा दया एनर्जी ने अडाणी समूह से 2,000 रुपये प्रति टन कम की बोली लगाई थी।

सूत्रों ने कहा कि कोल इंडिया ने आठ जुलाई को निदेशक मंडल की बैठक में 24.16 लाख टन की अल्पकालीन निविदा को रद्द करने का निर्णय किया। साथ ही पीटी बारा दया एनर्जी से मध्यम अवधि की निविदा के तहत ईंधन की आपूर्ति करने को कहा है।

इस बारे में अडाणी एंटरप्राइजेज से प्रतिक्रिया मांगी गयी, लेकिन उनकी तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया।

कोल इंडिया ने नौ जून को 24.16 लाख टन कोयले के आयात के लिये निविदा जारी की थी। इसका मकसद देश में बिजलीघरों को पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करना था।

कंपनी ने 10 जून को विदेशों से 60 लाख टन कोयले के आयात के लिये मध्यम अवधि की दो निवदाएं जारी की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\