जरुरी जानकारी | कोल इंडिया ने बेलारूस की कंपनी बेलाज को दिया 2,900 करोड़ रुपये का ठेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन उपकरण बनाने वाली बेलारूस की कंपनी बेलाज को 240 टन क्षमता के 96 डंपरों की आपूर्ति के लिये 2,900 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। कोल इंडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन उपकरण बनाने वाली बेलारूस की कंपनी बेलाज को 240 टन क्षमता के 96 डंपरों की आपूर्ति के लिये 2,900 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। कोल इंडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

उसने कहा कि ठेके में डंपरों की लागत, आठ साल तक कल-पुर्जे और एक साल की वारंटी शामिल है। कंपनी इस ठेके का वित्तपोषण अपने संसाधनों से करेगी।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

डंपरों का इस्तेमाल खुले खनन में तथा अधिक बोझ वाली थोक सामग्रियों के परिवहन में मदद करने में किया जाता है।

बयान में कहा गया, ‘‘कोल इंडिया लिमिटेड ने 240 टनों की क्षमता वाले 96 डंपरों की खरीद के लिये बेलाज को 2,900 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

कंपनी ने कहा कि वह अपने उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उपकरणों को आधुनिक बनाया जाना इसी प्रयास की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

कंपनी के निदेशक मंडल से सौदे को मंजूरी मिल चुकी है।

कंपनी ने कहा कि छह डंपरों की पहली खेप करार पर हस्ताक्षर होने के आठ महीने के भीतर आ जायेगी। कंपनी के पास पहले से ही 240 टनों की क्षमता वाले 66 डंपर हैं।

उसने कहा कि नये 96 डंपरों में से 84 डंपर गेवरा परियोजना में लगाये जायेंगे। शेष 12 डंपर छत्तीसगढ़ की कुसमुंडा परियोजना में काम पर लगाये जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\