महिला अंडर-17 फुटबॉल टीम की फिटनेस से कोच प्रभावित
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।
नयी दिल्ली, आठ मई भारतीय महिला अंडर -17 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेर्बी कोविड-19 महामारी के कारण अपने घरों ही फिटनेस कार्यक्रम का पालन और अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से प्रभावित हैं।
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन इस साल नवंबर में भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है।
देशभर में लागू लॉकडाउन (बंदी) के कारण सभी खिलाड़ी घर लौट गये हैं। डेनेर्बी अपने देश स्वीडन लौटने से पहले खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए कार्यक्रम दिया था।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने भी खिलाड़ियों का कोच के साथ वीडियो कान्फ्रेंस कराया।
डेनेर्बी ने कहा, ‘‘लड़कियों को फिटनेस कार्यक्रम दिया हुआ है। वे टीम के फिटनेस कोच पेर कार्लसॉन के संपर्क में है। ’’
फीफा विश्व कप में स्वीडन और नाइजीरिया जैसी टीमों को कोचिंग दे चुके डेनेर्बी ने कहा, ‘‘ मैं इन खिलाड़ियों (के फिटनेस) से काफी प्रभावित हूं।’’
खिलाड़ियों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना होगा कि वे अभ्यास को लेकर चिंतित ना हों और एकाग्रता बनाये रखें।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे कहा कि वे प्रशिक्षण पर ध्यान दें, उनके पास मौजूद फिटनेस कार्यक्रम का पालन करें और टीम से जुड़े सहयोगी सदस्य को इसकी जानकारी दें। मैंने उन्हें शांत रहने और प्रशिक्षण सत्रों के बारे में चिंता न करने की सलाह दी है।’’
महिला अंडर-17 फीफा विश्प कप की मेजबानी के लिए भुवनेश्वर, कोलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद और नवी मुंबई को चुना गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

