देश की खबरें | सीओए ने टेबल टेनिस कोच से निष्पक्ष चयन करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के संचालन के लिये नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) की अध्यक्ष गीता मित्तल ने रविवार को इस खेल से जुड़े प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों का चयन और आकलन करते समय उद्देश्यपरक और निष्पक्ष रहने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के संचालन के लिये नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) की अध्यक्ष गीता मित्तल ने रविवार को इस खेल से जुड़े प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों का चयन और आकलन करते समय उद्देश्यपरक और निष्पक्ष रहने का आग्रह किया।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस महीने के शुरू में महासंघ् को निलंबित करने के बाद गीता मित्तल और दो अन्य चेतन मित्तल और एसडी मुदगिल को टीटीएफआई के संचालन के लिये नियुक्त किया था।

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका बत्रा ने एशियाई चैंपियनशिप के लिये टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। टीटीएफआई ने राष्ट्रीय शिविर में शामिल नहीं होने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया था।

मित्तल ने सीओए के दो अन्य सदस्यों के साथ देश भर के टेबल टेनिस प्रशिक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा, ‘‘मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि आप उस चीज को देखें जो आपके शिष्यों को खेल भावना के साथ खेल खेलना सिखा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां मौजूद सभी से से आग्रह करती हूं कि हम खुद पूरी तरह से निष्पक्ष होना, पूरी तरह से उद्देश्यपरक होना और प्रतिभा को निखारने में निष्पक्ष होना सीखेंगे।’’

मित्तल ने कहा, ‘‘केवल प्रतिभा को निखारने में ही नहीं, अगर हमें चयन करने का मौका दिया जाता है तो उसमें भी हम इसी तरह से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। आपका कोई पसंदीदा है इसके लिये हम आपको दोष नहीं देंगे लेकिन आकलन, मूल्यांकन, चयन करते समय कृपया केवल सर्वश्रेष्ठ का ही चयन करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\