जरुरी जानकारी | सीएनआरआई ने खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाए जाने की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गठित समिति के सदस्य बिनोद आनंद ने खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाने की सराहना करते हुए कहा है कि भारत में कृषि अनुसंधान में कृषि जीडीपी का एक प्रतिशत निवेश करने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 9 जून फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गठित समिति के सदस्य बिनोद आनंद ने खरीफ फसलों का एमएसपी बढ़ाने की सराहना करते हुए कहा है कि भारत में कृषि अनुसंधान में कृषि जीडीपी का एक प्रतिशत निवेश करने की जरूरत है।

इसके साथ ही उन्होंने सीधे किसानों से खरीद की व्यवस्था में संरचनात्मक सुधार और मूल्य श्रृंखला के लोकतंत्रीकरण के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) को साथ लेने की भी जोरदार वकालत की।

आनंद ग्रामीण भारत में काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों की शीर्ष संस्था सीएनआरआई के महासचिव भी हैं।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने विपणन सत्र 2023-24 के लिए खरीफ फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी करने की घोषणा गत बुधवार को की थी।

आनंद ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने ज्वार, बाजरा, रागी और तिल जैसी फसलों की एमएसपी 2014-15 की तुलना में दोगुनी कर दी है, जबकि अन्य फसलों की दरों में 70 से 90 प्रतिशत बढ़ोतरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए यह काफी उल्लेखनीय है।

उन्होंने कहा कि कृषि निर्यात पहले के मुकाबले बढ़ा है और इसे आगे और बढ़ाने के लिए भारत को एक क्रियाशील व्यापार नीति की आवश्यकता है।

आनंद ने कृषि क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार पर कहा कि भारत में कृषि अनुसंधान में कृषि जीडीपी का कम-से-कम एक प्रतिशत सार्वजनिक निवेश करने की जरूरत है। इससे निजी निवेश आकर्षित करने और सार्वजनिक-निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए सक्षम नीतिगत माहौल बनेगा।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस