देश की खबरें | सोमैया के खिलाफ कार्रवाई से सीएमओ का कोई लेना-देना नहीं : राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोके जाने के मामले को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद के खिलाफ गृहविभाग की कार्रवाई से मुख्यमंत्री कार्यालय का कोई वास्ता नहीं है।

मुंबई, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोके जाने के मामले को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद के खिलाफ गृहविभाग की कार्रवाई से मुख्यमंत्री कार्यालय का कोई वास्ता नहीं है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद सोमैया को पुलिस ने कोल्हापुर जाने से रोक दिया था।

दिलचस्प बात यह है कि राज्य में विपक्षी दल भाजपा का भी दावा है कि सोमैया के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पुलिस विभाग ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जानकारी नहीं दी। राज्य पुलिस गृह विभाग के तहत आती है और गृहमंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता दिलीप वाल्से पाटिल हैं।

राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय का इससे कोई वास्ता नहीं है।’’ राउत ने कहा कि इस पूरे मामले में बदले की राजनीति का कोई पहलू नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोमैया को कोल्हापुर में प्रवेश करने से रोकने संबंधी गृह विभाग की कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गयी है।

राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी भाजपा महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (शिवसेना, राकांपा, कांग्रेस गठबंधन) सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है और ‘‘केन्द्र के निर्देश पर राज्य की छवि खराब कर रही है।’’

इसबीच, भाजपा नेताओं ने कहा कि सोमैया के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री ठाकरे को सूचना नहीं थी।

आज दिन में सोमैया ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री मुशरिफ के खिलाफ उनके द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कोल्हापुर जाते समय उन्हें कराद में रोक दिया।

कराद में रोके जाने के बाद सोमैया ने वहीं पत्रकारों से बातचीत की और आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने रविवार की रात उन्हें कोल्हापुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ने से रोकने का प्रयास किया और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।

भाजपा नेता ने कहा कि वह जल्दी ही मुशरिफ के विधानसभा क्षेत्र कोल्हापुर के कागल जाएंगे और उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

मुशरिफ ने इन आरोपों ने इंकार किया है।

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल ने दावा किया कि सोमैया वाले मामले में राज्य की गठबंधन सरकार में समन्वय की समस्या है।

उन्होंने पुणे में पत्रकारों से कहा, ‘‘क्या सरकार इस तरह से चल रही है? गृह विभाग कुछ फैसले ले रहा है और मुख्यमंत्री को उसकी जानकारी नहीं है। जब एमवीए सरकार बनी थी तो मैंने उद्धव ठाकरे को सलाह दी थी कि गृह विभाग राकांपा को ना दें।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष शेलार ने भी दावा किया कि सोमैया के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में मुख्यमंत्री को पहले से सूचना नहीं दी गयी और आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चौपट हो गयी है।

मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शेलार ने कहा, ‘‘भष्टाचार के मामले का पर्दाफाश करने वाले सौमैया को हिरासत में लेने से पहले उद्धव ठाकरे को विश्वास में नहीं लिया गया। राज्य में भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले को कोई सुरक्षा प्राप्त नहीं है। राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक मशीनरी ध्वस्त हो चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार के कामकाज के ‘अराजक’ तरीके से महाराष्ट्र की छवि खराब हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी