देश की खबरें | स्कूली छात्रों को जूते, जुराबें उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने 132 करोड़ रु मंजूर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को एक जोड़ी जूते और दो जोड़ी जुराबें मुहैया कराई जाएंगी और उन्होंने इसके लिए 132 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

बेंगलुरु, आठ जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को एक जोड़ी जूते और दो जोड़ी जुराबें मुहैया कराई जाएंगी और उन्होंने इसके लिए 132 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

बजट में कोई धनराशि उपलब्ध नहीं होने और इस बाबत सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लेने के चलते बोम्मई प्रशासन को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्दी को लेकर सरकार ने पहले ही अपनी मंजूरी दी है और वे तैयार हो रहीं हैं तथा कुछ समय बाद छात्रों को वितरित की जाएंगी। आज मैंने जूते और जुराब के लिए 132 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। हम उन्हें (छात्रों को) उपलब्ध कराएंगे और इस पर भ्रम पैदा करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

कर्नाटक में सरकारी स्कूलों में 50 लाख से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं।

स्कूली शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने कथित तौर पर कहा है कि बच्चे जूते और जुराब के लिए स्कूल नहीं जाते हैं, जिसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस राज्य सरकार की आलोचना कर रहा है।

इससे पहले दिन में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि वह भीख मांगकर जूते और जुराब के लिए पैसे जुटाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\