एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों से कहा : नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया।

देश की खबरें | मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों से कहा : नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करें

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अधिकारियों को नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त करने का निर्देश दिया।

कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य से ‘नशा संकट’ को खत्म करने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल ‘‘बड़ी मछलियों’’ को पहले ही सलाखों के पीछे डाल चुकी है।

एक आधिकारिक बयान में मान के हवाले से कहा गया है कि कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए इन मादक पदार्थ तस्करों की संपत्ति तत्काल प्रभाव से जब्त की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनों में आवश्यक संशोधन, यदि संभव हो, तो विधिवत किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में मादक पदार्थ बेचा जाता है, तो वह इस चूक के लिए जिम्मेदार होगा।

मान ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि ग्रामीण अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करें।

उन्होंने कहा कि इन गांवों को अनुदान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास निधि भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इन गांवों की सुरक्षा भी हर तरह से सुनिश्चित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).