एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पीएसजी और चेल्सी के बीच क्लब विश्व कप फाइनल से पहले फ्रांस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह मैच यहां से हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका में खेला जायेगा।

खेल की खबरें | पीएसजी और चेल्सी के बीच क्लब विश्व कप फाइनल से पहले फ्रांस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह मैच यहां से हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका में खेला जायेगा।

फ्रांस के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशंसकों की किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी पीएसजी द्वारा जर्मनी में अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीतने के बाद देश में हुई हिंसा के मद्देनजर दी गई है। इस हिंसा ने जश्न का माहौल खराब कर दिया था।

देश के आंतरिक मंत्री ब्रूनो रिटेल्यू ने आरएमसी मीडिया को बताया, ‘‘ ‘शैंप्स-एलिसी’ पर किसी भी तरह का जमावड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस मैच को देखते हुए पेरिस में कुल 11,500 पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जायेगा। पूरे फ्रांस में लगभग 53,000 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।’’

फ्रांस की पुलिस के सामने सुरक्षा की दोहरी सुरक्षा चुनौती है। न्यू जर्सी (अमेरिका) के मेटलाइफ स्टेडियम में पीएसजी के मैच के बाद 14 जुलाई को फ्रांस का ‘बास्तील दिवस’ समारोह हैं।

रिटेल्यू ने कहा, “हर साल ऐसे उपद्रवी होते हैं। वे तोड़फोड़ और लूटपाट करना चाहते हैं।’’

इससे पहले पीएसजी के चैंपियंस लीग खिताब का जश्न बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ इलाकों में यह हिंसा में बदल गया था।

राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि फाइनल के बाद पीएसजी की स्ट्रीट पार्टी के दौरान पश्चिमी शहर डैक्स में 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पेरिस में जश्न के दौरान कार से एक स्कूटर चालक को टक्कर मारने से एक 20 साल के व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).