विदेश की खबरें | भारत, इंडोनेशिया के लिए सीमाएं बंद करने से अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर : सिंगापुर के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के एक मंत्री ने मंगलवार को संसद में कहा कि सिंगापुर ने अगर कोविड-19 महामारी के कारण भारत और इंडोनेशिया से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कीं तो इसका देश के लोगों पर व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक असर पड़ेगा।

सिंगापुर, 17 फरवरी सिंगापुर के एक मंत्री ने मंगलवार को संसद में कहा कि सिंगापुर ने अगर कोविड-19 महामारी के कारण भारत और इंडोनेशिया से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कीं तो इसका देश के लोगों पर व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक असर पड़ेगा।

वरिष्ठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कोह पोह कून ने सांसदों को बताया कि इस प्रतिबंध का असर यह होगा कि सिंगापुरवासियों को अपने मकान नहीं मिल पाएंगे और विदेशी कामगारों को सेवा पर रखने में देरी के कारण परिवारों को अपने प्रियजनों की देखभाल के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे।

भारत और इंडोनेशिया उन देशों में शामिल हैं जहां से बड़ी संख्या में लोग निर्माण क्षेत्र में काम करने और बुजुर्गों तथा कामकाजी लोगों के बच्चों की देखभाल में मदद के लिए घरेलू कामगार के रूप में सिंगापुर आते हैं।

‘टुडे’ अखबार ने डॉ. कोह के हवाले से कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था की गति धीमी हो जाएगी और कई लोगों का जीवन इससे प्रभावित होगा। इन दोनों देशों से सिंगापुर आने वाले लोगों में से कुछ हमारे अपने नागरिक और उनके करीबी रिश्तेदार हैं, जो उनसे मिलने के लिए देश आते हैं।’’

दरअसल मंत्री उस संसदीय प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि सरकार भारत और इंडोनेशिया के लिए अपनी सीमाएं बंद क्यों नहीं कर रही है, जबकि इन दोनों देशों से आने वाले लोगों में संक्रमण के मामले अधिक हैं।

हाल के महीनों में कोविड-19 के अधिकतर मामले यहां काम करने के लिए आने वाले विदेशियों में देखे गए। इनमें से अधिकतर चीन, इंडोनेशिया, भारत और मलेशिया से थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी