विदेश की खबरें | अनियंत्रित ड्रेजर की टैंकर से टक्कर के कारण हुए तेल रिसाव की सफाई जारी : सिंगापुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तेल के रिसाव के कारण मलेशिया के दक्षिणी तट का हिस्सा काला पड़ गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तेल के रिसाव के कारण मलेशिया के दक्षिणी तट का हिस्सा काला पड़ गया।

'ड्रेजर' एक प्रकार की नाव होती है, जिसमें उपकरण लगे होते हैं और यह नाव समुद्र तल से रेत, गाद, बजरी, कचरा, चट्टानों, मलबे और तेल को निकालने का काम करती है।

नीदरलैंड के झंडे वाली 'ड्रेजर' नौका वॉक्स मैक्सिमा शुक्रवार को सिंगापुर के ईंधन आपूर्ति जहाज 'मरीन ऑनर' से टकरा गयी। टक्कर लगने से 'मरीन ऑनर' का एक टैंकर फट गया, जिससे कम सल्फर वाला तेल समुद्र में बह गया।

अधिकारियों ने बताया हालांकि रिसाव पर काबू पा लिया गया लेकिन समुद्र में आये ज्वार ने पानी में फैले हुए तेल को आगे तक बहा दिया।

मलेशिया के प्रसिद्ध रिसॉर्ट द्वीप सेंटोसा तक तेल फैल गया।

सिंगापुर के समुद्री और बंदरगाह प्राधिकरण ने राष्ट्रीय पर्यावरण एजेंसी, राष्ट्रीय उद्यान बोर्ड और सेंटोसा विकास निगम के साथ एक संयुक्त बयान जारी कहा कि 'वॉक्स मैक्सिमा' के मालिक और चालक दल के सदस्य दुर्घटना की जांच में सहायता कर रहे हैं।

सफाई प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए समुद्र तट का एक हिस्सा, तीन दक्षिणी द्वीपों के समुद्र तट और एक प्राकृतिक रिजर्व को बंद कर दिया गया है।

सेंटोसा समुद्र तट जनता के लिए खुला है लेकिन समुद्री गतिविधियां और तैराकी पर प्रतिबंध है।

बयान के मुताबिक, सफाई अभियान में 250 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है।

बयान में बताया गया कि तेल को फैलने से रोकने के लिए करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पर 'कंटेनमेंट बूम' लगाए गए हैं और अगले कुछ दिनों में 1.6 किलोमीटर की दूरी पर अस्थायी अवरोध लगाए जाएंगे ताकि तेल को तट पर फैलने से रोका जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\