जरुरी जानकारी | क्लीनमैक्स, ओसाका गैस ने संयुक्त उद्यम की घोषणा की, होगा 1,500 करोड़ रुपये का निवेश

नयी दिल्ली, 10 मार्च ब्रुकफील्ड समर्थित कंपनी क्लीनमैक्स ने सोमवार को ओसाका गैस ग्रुप के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने की घोषणा की।

इस साझेदारी के तहत 300 मेगावाट का नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो विकसित करने पर 1,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

एक बयान के अनुसार, संयुक्त उद्यम इकाई को ‘क्लीन मैक्स ओसाका गैस रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड' (कोर) कहा जाएगा।

संयुक्त उद्यम के तहत, 300 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो के लिए कुल निवेश मूल्य 1,500 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया कि बाकी 100 मेगावाट क्षमता अगले दो साल में विकसित की जाएगी।

क्लीनमैक्स के प्रबंध निदेशक कुलदीप जैन ने कहा, ‘‘इस सहयोग से जापानी और बहुराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ क्लीनमैक्स की पहुंच का विस्तार होगा। साथ ही हमारी तेज वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए जेबीआईसी जैसे वैश्विक पूंजी स्रोतों का इस्तेमाल भी हो सकेगा।’’

ओसाका गैस के प्रतिनिधि निदेशक, कार्यकारी उपाध्यक्ष केजी ताकेमोरी ने कहा, ‘‘इस साझेदारी के जरिये ओसाका गैस समूह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा बदलाव में योगदान कर सकेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)