देश की खबरें | स्वच्छता सर्वेक्षण: भाजपा ने एक बार फिर अपनी अक्षमता से दिल्ली को शर्मसार किया- आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि ताजा स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली के पूर्ववर्ती नगर निगमों को मिले स्थानों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘अक्षमता’’ साबित कर दी है।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि ताजा स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली के पूर्ववर्ती नगर निगमों को मिले स्थानों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘अक्षमता’’ साबित कर दी है।

साथ ही, आप ने दिल्ली में जल्द से जल्द नगर निगम के चुनाव कराए जाने की मांग की है।

अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी की प्रतिक्रिया केंद्र द्वारा वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम जारी किये जाने के एक दिन बाद आई है।

सर्वेक्षण में पूर्ववर्ती उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) को देश के 45 शहरों में नीचे से अंतिम दस में रखा गया है।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में एनडीएमसी को 37वां, पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 34वां और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम को 28वां स्थान मिला।

तीनों पूर्ववर्ती नगर निगमों का मई में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के रूप में एकीकरण कर दिया गया था। एकीकरण से पहले तक इन निगमों पर भाजपा का शासन था।

सर्वेक्षण के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए, ‘आप’ के एमसीडी चुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में दिल्ली को मिले स्थान को ‘‘शर्म की बात’’ करार दिया।

उन्होंने कहा कि परिणामों ने एक बार फिर ‘‘भाजपा की अक्षमता साबित कर दी है, जो पिछले 15 साल से एमसीडी पर शासन कर रही है’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\