देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के रेलवे स्टेशन पर झड़प, कई घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित आईएनटीटीयूसी और आरएसएस से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को रेल के डिब्बों में पानी की आपूर्ति को लेकर हिंसक झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
जलपाईगुड़ी, 16 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस समर्थित आईएनटीटीयूसी और आरएसएस से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार को रेल के डिब्बों में पानी की आपूर्ति को लेकर हिंसक झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दोनों समूहों की जलपाईगुड़ी जिले के स्टेशन पर झड़प हुई। आईएनटीटीयूसी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक रेल के डिब्बों में पानी की आपूर्ति करने के बावजूद उन्हें सेवा से हाल में हटा दिया गया और उनकी जगह बीएमएस के सदस्यों की भर्ती कर ली गई।
झड़प के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद आईएनटीटीयूसी के दफ्तार में कथित तौर पर लूटपाट की गई और वहां मौजूद लोगों को वहां से भागना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
यह भी पढ़े | MP By Poll Election 2020: मध्य प्रदेश उपचुनाव में बसपा बिगाड़ सकती है चुनावी गणित.
रेलगाड़ियों में पेयजल आपूर्ति करने के कार्य में शामिल ठेकेदार ने कहा कि कुछ पुराने लोगों के पास वैध प्राधिकृत दस्तावेज नहीं थे जिन्हें रेलवे अधिकारियों द्वारा अनिवार्य किया गया है और इसलिए उनकी सेवाएं समाप्त की गई है।
ठेकेदार ने आरोप लगाया कि आईएनटीटीयूसी के सदस्यों का समूह अचानक स्टेशन परिसर में आया और उसकी पिटाई की और वहां कार्य कर रहे लोगों को भगा दिया।
आईएनटीटीयूसी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके सदस्यों को ‘अवैध’ तरीके से हटाया गया और उनकी जगह पर बीएमएस सदस्यों की भर्ती कर ली गई।
आईएनटीटीयूसी नेता ने आरोप लगाया कि जब वे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे तब भाजपा के ‘गुंडे’ वहां आए और उन्होंने उनकी पिटाई की और उनके कार्यालय में लूटपाट की।
अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)