देश की खबरें | जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पूर्व और वर्तमान छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में तीन छात्र घायल हो गये। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मार्च जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पूर्व और वर्तमान छात्रों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में तीन छात्र घायल हो गये। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम को जामिया सेंटेनरी द्वार के पास हुई, जहां छात्रों के दो गुट संभवतः क्षेत्रीय मतभेदों के कारण आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए आदिल खान (24), जफर (25) और साकिब (19) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर और होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आदिल और जफर विश्वविद्यालय के मौजूदा छात्र हैं जबकि साकिब जामिया स्कूल का छात्र है।

उन्होंने बताया कि इस इस घटना के सिलसिले में जामिया नगर पुलिस थाने में दंगा करने और भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।

जामिया के चीफ प्रॉक्टर अतीकुर रहमान ने 'पीटीआई-' से कहा, ‘‘ यह दो छात्रों के बीच बेहद छोटी सी बात पर हुई मारपीट थी। डीन और विभागाध्यक्ष ने उनसे बात की और अब स्थिति ठीक है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस