देश की खबरें | मध्य प्रदेश के रायसेन में दो गुटों में संघर्ष, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।

रायसेन (मध्य प्रदेश), 19 मार्च जिले में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि उक्त घटना जिला मुख्यालय से लगभग 115 किलोमीटर दूर खमरिया पौड़ी गांव में हुई। उन्होंने बताया कि दो गुटों के बीच संघर्ष में दोनों ओर के लोगों ने लाठियां भांजी, पथराव किया, आगजनी की और गोलीबारी भी की। हिंसा में दो दुकानें और तीन दोपहिया वाहन जल गए हैं।

सिलवानी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पी. एन. गोयल ने फोन पर बताया कि गोली लगने से 25-26 साल के एक शख्स की शनिवार सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों को रायसेन के जिला चिकित्सालय और भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि एक समुदाय के एक व्यक्ति ने बहस के दौरान दूसरे समुदाय के एक लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसे लेकर हिंसा शुरु हो गई। इस सिलसिले में अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसडीओपी ने कहा, ‘‘हमने 12 बोर की दो राइफलें और हिंसा से संबंधित वाहन बरामद किए हैं। दोनों समूहों में एक दूसरे पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।’’

अधिकारी ने कहा कि इलाके में धारा 144 लागू की गई है। होशंगाबाद और सागर सहित चार जिलों के पुलिसकर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज