देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज में टीएमसीपी और अभाविप समर्थकों के बीच झड़प, कई विद्यार्थी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में उत्तरी 24 परगना जिले के एक कॉलेज में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के समर्थकों के बीच झड़प में कई विद्यार्थी घायल हो गये। इस शिक्षण संस्थान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल में उत्तरी 24 परगना जिले के एक कॉलेज में शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के समर्थकों के बीच झड़प में कई विद्यार्थी घायल हो गये। इस शिक्षण संस्थान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टीएमसीपी और अभाविप ने एक-दूसरे पर गोबरडांगा हिंदू कॉलेज में झड़प के दौरान लोहे की छड़ों और हॉकी स्टिक का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, फसल के साथ बिजली भी पैदा करेंगे किसान.

अधिकारी के अनुसार घायलों में दोनों छात्र संगठनों के लोग हैं और उन्हें संबंधित छात्र संगठन स्थानीय अस्पताल में ले गये।

अधिकारी के अनुसार जब अभाविप समर्थक हाल की एक घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे तब उनकी टीएमसीपी समर्थकों के साथ कहासुनी शुरू हो गयी और दोनों पक्षों के बीच झड़प छिड़ गयी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह से मिले तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव: 11 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

झड़प के दौरान कॉलेज के यूनियन कक्ष और कॉमन कक्ष में भी तोड़फोड़ की गयी।

टीएमसीपी ने आरोप लगाया कि महामारी के दौरान जब कॉलेज में कक्षाएं नहीं लग रही हैं तब भी अभाविप यहां के अकादमिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कररहा है।

अभाविप ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि टीएमसपी को लोकतंत्र में यकीन नहीं है और वह विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जुड़े दक्षिणपंथी छात्र संगठन से जुड़ने से रोक रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान