देश की खबरें | त्रिपुरा में भाजपा और माकपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, माकपा विधायक घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण त्रिपुरा जिले में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल के समर्थकों के बीच झड़प में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के एक विधायक सहित कई लोग घायल हो गए।
अगरतला, 28 जून दक्षिण त्रिपुरा जिले में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल के समर्थकों के बीच झड़प में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के एक विधायक सहित कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ माकपा ने रविवार को राजनगर में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की थी।
बेलोनिया के उप मंलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सौम्य देववर्मा ने बताया कि भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं को सड़क के किनारे एकत्र कर लिया और वे नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बताया ,‘‘ दोनों ओर से नारेबाजी होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई और आंसू गैस से गोले दागे।’’
इस झड़प में विधायक सुधान दास और त्रिपुरा स्टेट रायफल्स का एक जवान सहित 12 लोग घायल हो गए। माकपा ने एक बयान जारी करके कहा कि दास और पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं को उपचार के लिए अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वहीं भाजपा प्रवक्ता नवेन्दु भट्टाचार्य ने कहा कि इस घटना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सरकार सहित कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी भी दल ने सभा अथवा रैली करने की अनुमति नहीं ली थी यद्यपि क्षेत्र में अशांति की आशंका के चलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। स्थिति अब सामान्य है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

