देश की खबरें | पंजाब से गायब युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने और फिर कथित रूप से उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या करने के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी शाकिब उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया।

जियो

मेरठ, तीन जून पंजाब की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी करने और फिर कथित रूप से उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या करने के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी शाकिब उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया।

पंजाब के लुधियाना की रहने वाली इस युवती की सिर और हाथ कटी लाश एक साल पहले लोहिया गांव में एक खेत से बरामद की गयी थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 2560 नए मामले सामने आए, 122 की मौत : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस लाइन में संवाददाता सम्मेलन के बाद थाने ले जाते समय शाकिब, सिपाही की पस्तौल छीनकर भाग गया। उन्होंने बताया कि पीछा करने पर शाकिब ने गोली चला दी जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शाकिब जख्मी हो गया।

घायल सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे फीडबैक, स्कूल खुलने के आसार.

गौरतलब है कि दौराला में एक साल पहले युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को शाकिब, उसके भाई मुस्सरत, पिता मुस्तकीम, भाभी रेशमा, इस्मत और दोस्त अयान को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाइन में संवाददाता सम्मेलन की।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक साल बाद इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि 13 जून 2019 को लोहिया गांव में सबी अहमद के खेत में पड़ोसी ईश्वर पंडित ने कुत्ते को इंसान का एक हाथ मुंह में लेकर भागते हुए देखा। जब गन्ने का खेत खुदवाया गया तो वहां से एक युवती की लाश बरामद हुई। उसका सिर और एक हाथ गायब था। युवती की पहचान नहीं हो पाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\