जरुरी जानकारी | नागरिक संगठन ने प्रधान न्यायाधीश को पत्र लिख फंसा कर्ज समाधान प्रणाली पर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एक नागरिक समाज संगठन ने भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर बैंकों के फंसे कर्जों के लिए लागू वित्तीय समाधान प्रणाली का स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच करने का आग्रह किया है।

कोलकाता, 27 जुलाई एक नागरिक समाज संगठन ने भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर बैंकों के फंसे कर्जों के लिए लागू वित्तीय समाधान प्रणाली का स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायिक जांच करने का आग्रह किया है।

‘बैंक बचाओ देश बचाओ मंच’ ने इस पत्र में कहा कि उच्चतम न्यायालय को ऐसे हर वित्तीय समाधानों की जांच शुरू करनी चाहिए जिनमें बैंकों को ‘भारी नुकसान’ उठाना पड़ा है।

मंच के संयुक्त संयोजक विश्वरंजन रे और सौम्य दत्ता ने पत्र में कहा है कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय बैंकों ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 2.09 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला था।

मंच ने दावा किया कि फंसे कर्जों के निपटान के लिए लागू प्रणाली ‘बुरी तरह विफल रही है।’

पत्र में कहा गया, ‘‘ ऐसी आशंका है कि कर्ज भुगतान में इरादतन चूक करने वालों और संकटग्रस्त संपत्ति खरीदने वाली कंपनियों को इस व्यवस्था से फायदा पहुंच रहा है। इस प्रणाली को राष्ट्रीय खजाने की लूट के लिए बनाया गया है ताकि कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचे।’’

इसके साथ ही मंच ने राष्ट्रीयकृत बैंकों का निजीकरण किए जाने के विचार का भी विरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\