देश की खबरें | सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया। टीएमसी नेता शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 29 फरवरी पश्चिम बंगाल अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच का जिम्मा संभाल लिया। टीएमसी नेता शाहजहां शेख को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान से गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, "हम उसके (शेख के) खिलाफ दर्ज मामलों की जांच करेंगे, उसे पूछताछ के लिए भवानी भवन (बंगाल पुलिस मुख्यालय) लाया गया है।"
बृहस्पतिवार तड़के पकड़े गए शेख को बशीरहाट की एक स्थानीय अदालत ने शेख को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा, उसके बाद उसे भवानी भवन लाया गया।
कथित राशन घोटाले में उनके घर पर छापेमारी के दौरान पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले से जुड़े दो मामलों में उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 147 (दंगा) और 307 (हत्या का प्रयास) शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

