देश की खबरें | सीआईडी ने झारखंड के विधायकों से नकदी जब्ती मामले में असम के व्यवसायी को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड के विधायकों से नकदी जब्त होने के मामले की जांच के सिलसिले में असम के कारोबारी अशोक कुमार धानुका को तलब किया है।

गुवाहाटी, सात अगस्त पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड के विधायकों से नकदी जब्त होने के मामले की जांच के सिलसिले में असम के कारोबारी अशोक कुमार धानुका को तलब किया है।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने यहां धानुका के आवास के द्वार पर एक नोटिस चस्पा कर उन्हें सोमवार को कोलकाता में उसके जांचकर्ताओं के सामने पेश होने को कहा।

मोबाइल फोन बंद होने के कारण इस संबंध में व्यवसायी से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी को 31 जुलाई को पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक कार से 49 लाख रुपये नकद जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल सीआईडी ने हावड़ा ग्रामीण पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी।

यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि पड़ोसी राज्य के अधिकारियों ने धानुका के आवास के द्वार पर नोटिस कब चस्पा किया।

हालांकि पश्चिम बंगाल सीआईडी की चार सदस्यीय टीम ने नकदी जब्त होने के मामले की जांच के तहत तीन अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित असम का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज