एजेंसी न्यूज

पालघर में हुई साधुओं की हत्या के मामले में सीआईडी ने पांच और लोगों को किया गिरफ्तार

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पालघर में हुई साधुओं की हत्या के मामले में सीआईडी ने पांच और लोगों को किया गिरफ्तार
जमात

पालघर, एक मई पालघर में भीड़ द्वारा दो साधुओं समेत तीन लोगों की हत्या के संबंध में महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने पांच और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन पांच व्यक्तियों को मिलाकर मामले के संबंध में अब तक 115 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें से नौ नाबालिग हैं।

घटना 16 अप्रैल को गढ़चिंचले गांव में हुई थी जब दो साधू ड्राइवर के साथ किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने मुंबई से सूरत एक कार में जा रहे थे।

ग्रामीणों की एक भीड़ ने उन्हें रोक कर चोर होने के शक में पीट-पीट कर मार डाला।

अधिकारी ने बताया कि कुछ आरोपी बाद में घने जंगल में भाग गए थे जिन्हें पुलिस ने ड्रोन की सहायता की खोज निकाला।

गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 13 मई तक सीआईडी हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 05:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).