देश की खबरें | मिजोरम में 10 महीने बाद खुले चर्च

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोविड-19 के कारण 10 महीने तक बंद रहने के बाद रविवार से चर्च फिर से खुल गए हैं।

एजल, सात फरवरी मिजोरम में कोविड-19 के कारण 10 महीने तक बंद रहने के बाद रविवार से चर्च फिर से खुल गए हैं।

सरकार ने चर्च खोलने की अनुमति दी है लेकिन वहां क्षमता से महज 50 प्रतिशत लोगों को ही बैठने और शनिवार तथा रविवार को ही दिन में सर्विस (प्रार्थना) की अनुमति होगी।

कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद ईसाई बहुल राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया है। महामारी के कारण राज्य के सभी धार्मिक स्थल 22 मार्च, 2020 से ही बंद थे।

राज्य के सेवेंथ-डे एडवेंटिस्ट चर्च शनिवार को ही खुल गए लेकिन बैपटिस्ट, प्रेस्बीटेरियन और अन्य समूहों से जुड़े ज्यादातर चर्च रविवार को खुले।

राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है और संक्रमण की दर घटकर 2.04 प्रतिशत रह गई है।

रविवार तक राज्य में 4,382 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 23 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 4,350 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक नौ लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\