विदेश की खबरें | चर्च ने कहा: कार्डिनल पेल संकट के दौरान लौटेंगे वेटिकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलियन कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस से संबद्ध संवाद एजेंसी कैथ न्यूज ने पेल के ‘करीबी सूत्रों’ के हवाले से खबर दी कि वह मंगलवार को रोम लौटेंगे।

ऑस्ट्रेलियन कैथलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस से संबद्ध संवाद एजेंसी कैथ न्यूज ने पेल के ‘करीबी सूत्रों’ के हवाले से खबर दी कि वह मंगलवार को रोम लौटेंगे।

पेल ऐसे वक्त में लौट रहे हैं जब फ्रांसिस ने वित्तीय धांधलियों को लेकर पिछले सप्ताह ही कार्डिनल के सबसे प्रभावशाली विरोधियों में शुमार कार्डिनल एंजेलो बेसियू को हटा दिया था।

यह भी पढ़े | आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, अब तक 18 की मौत.

पेल को वैटिकन में तीसरे नंबर का शीर्ष अधिकारी समझा जाता था और वह बाल यौन उत्पीड़न के दशकों पुराने आरोपों से खुद को मुक्त कराने के लिए 2017 में जब ऑस्ट्रेलिया लौटे थे तब से वह होली सी (रोम) की अस्पष्ट वित्तीय बातों से जूझने का प्रयास कर रहे थे।

पेल बाल यौन उत्पीड़न अपराधों में दोषी करार दिये जाने वाले सबसे वरिष्ठ कैथलिक हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया की जेल में 13 महीने बिताए। हालांकि उन्हें आस्ट्रेलिया की हाईकोर्ट ने 1990 के दशक के उत्तरार्द्ध में दो बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों से अप्रैल में बरी कर दिया।

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

एपी

राजकुमार वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी