देश की खबरें | मुंबई में चर्च के कब्रिस्तान में तोड़फोड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय माहिम में एक चर्च से जुड़े कब्रिस्तान में एक अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जनवरी मुंबई के उपनगरीय माहिम में एक चर्च से जुड़े कब्रिस्तान में एक अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेंट माइकल चर्च के कर्मचारियों ने सुबह पाया कि कम से कम 18 'क्रॉस' टूटे हुए थे।

सेंट माइकल चर्च ने एक बयान में कहा, ‘‘ अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि एक बदमाश सुबह-सुबह हमारे चर्च परिसर में घुस गया और कब्रिस्तान के लगभग 18 क्रॉस में तोड़-फोड़ कर दी। ’’

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह अपराधी को गिरफ्तार करेगी और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

अधिकारी ने कहा कि माहिम पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और चर्च परिसर से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि यह "मुंबई में शांतिप्रिय कैथोलिक समुदाय पर दबाव डालने और उन्हें जानबूझकर परेशान करने की कोशिश" जैसा प्रतीत होता है।

क्लाइड क्रैस्टो ने ट्वीट किया, ‘‘ मुंबई के माहिम में सेंट माइकल चर्च के कब्रिस्तान में कब्रों और क्रॉस को तोड़े जाने की खबर बहुत परेशान करने वाली है। बांद्रा के सेंट पीटर्स चर्च को भूमि अधिग्रहण नोटिस अस्थायी रूप से वापस लेने के तुरंत बाद हो रही यह घटना कई संदेह पैदा करती है।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई पुलिस को इस मामले का तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\