श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने
यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (एडीएफ) के सदस्यों द्वारा किया गया। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया।
कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शवों तथा कई मकानों के जल जाने की सूचना मिली है। तलाश अभियान जारी है।’’
कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY