विदेश की खबरें | ईसाई महिला आसिया बीबी के रिश्तेदार की पाकिस्तान में हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में ईशनिंदा के एक मामले में बरी हुई और पिछले वर्ष देश छोड़कर चली गई ईसाई महिला आसिया बीबी के एक रिश्तेदार की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हत्या कर दी गई है।
लाहौर, 27 मई पाकिस्तान में ईशनिंदा के एक मामले में बरी हुई और पिछले वर्ष देश छोड़कर चली गई ईसाई महिला आसिया बीबी के एक रिश्तेदार की पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हत्या कर दी गई है।
यूनुस मसीह (50) गत 25 मई को लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर दाओ की मलियां, शेखूपुरा के पास एक नाले में मृत मिले। उनकी किसी ने हत्या कर दी थी।
यूनुस मसीह के भाई जॉर्ज मसीह द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के अनुसार मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी इस मामले में प्रमुख संदिग्ध हैं।
जॉर्ज ने कहा कि यूनुस 24 मई से लापता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस की पत्नी नजमा के इरफान उर्फ बागू के साथ संबंध हैं और संदेह जताया कि हो सकता है कि उन्होंने यूनुस की हत्या कर दी हो।
यह भी पढ़े | भारत और चीन के बीच तनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट, कहा- दोनों देशों के बीच अमेरिका मध्यस्थता करने को तैयार.
पंजाब के उप महानिरीक्षक सोहेल अख्तर सुखेरा ने बुधवार को कहा कि जॉर्ज की शिकायत पर पुलिस ने एक छापा मारा और नजमा और बागू को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ने यूनुस की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने दावा किया कि पुलिस को इस मामले के आसिया बीबी मामले से कोई संबंध होने का कोई कारण नहीं मिला। पुलिस ने हालांकि इस हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई की और यूनुस हत्या मामले के संदिग्धों को 48 घंटे में पकड़ लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)