विदेश की खबरें | ‘गलत रास्ता’ चुनना अगले लोकसभा चुनाव में भारत के लिए भयावह होगा: पित्रोदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को भारत के लिए मील का पत्थर करार देते हुए कहा है कि 2024 में अगर ‘गलत रास्ता’ चुन लिया गया तो यह देश के लिए भयावह होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 22 मई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को भारत के लिए मील का पत्थर करार देते हुए कहा है कि 2024 में अगर ‘गलत रास्ता’ चुन लिया गया तो यह देश के लिए भयावह होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगले 12 महीनों तक भारतीय-अमेरिकी लोगों को मेहनत करनी होगी और बोलने का साहस दिखाना होगा।

पित्रोदा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के उपलक्ष्य में शिकागो में इस सप्ताह जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए भारतीय-अमेरिकी लोगों के एक समूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमें लंबा सफर तय करना है। कम से कम अगले 12 महीनों तक खाली मत बैठिए। आपको कड़ी मेहनत करनी है। आपको अगले आम चुनाव के बारे में हर छोटी बात के बारे में चिंता करनी है क्योंकि यह चुनाव भारत के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है।’’

पित्रोदा ने कहा, ‘‘अगले चुनाव में चुनने के लिए दो रास्ते हैं। अगर आपने गलत रास्ता चुन लिया है तो आप खत्म हैं। मेरा मानना है कि अगर ऐसा हो गया तो देश झुलस जाएगा। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए, लेकिन मैं डरा हुआ हूं। अगर हमने सही रास्ता चुना तो हम फलेंगे-फूलेंगे।’’

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और कई अन्य लोग मौजूद थे।

पित्रोदा ने कहा, ‘‘आज बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है। महंगाई, सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं हैं, अवसर सीमित हैं। शांति तभी आती है जब आपका पड़ोसी आपका भाई हो और सभी लोग मिलकर काम करें।’’

उनका कहना था, ‘‘शांति के बिना समृद्धि नहीं आ सकती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\