एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चिराग ने नीतीश को लिखा पत्र, हमला बोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर उन पर हमला किया और कहा कि राशन कार्ड बनाना या केन्द्र द्वारा प्राप्त राशन का वितरण लाभार्थियों के बीच करना पूर्णतः राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

देश की खबरें | चिराग ने नीतीश को लिखा पत्र, हमला बोला
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 30 जुलाई लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर उन पर हमला किया और कहा कि राशन कार्ड बनाना या केन्द्र द्वारा प्राप्त राशन का वितरण लाभार्थियों के बीच करना पूर्णतः राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

चिराग ने नीतीश को लिखे पत्र में कहा, ''27 जुलाई की रात का एक वाकया आपकी संज्ञान में लाना चाहता हूं जब शेखपुरा जिले के वार्ड पार्षद संजय यादव ने मेरे और मेरे पिता तथा भारत सरकार में मंत्री रामविलास पासवान जी के बारे में अपशब्द कहे और जान से मारने तक की धमकी दी।''

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: साधु घर में गैस सिलेंडर की आग बुझाने को जूझा पुलिस का जवान, VIDEO देख लोग कर रहे हैं तारीफ.

उन्होंने कहा, यह वीडियो सोशल मिडिया पर भी खुब वायरल हो रहा है। इस विडियो को जब मैने देखा तो दुखः इस बात का हुआ कि राशन कार्ड न बनने एव राशन न मिल पाने की वजह से संजय यादव परेशान थे और अपनी परेशानी बयां कर रहे थे।''

चिराग ने अपने पत्र में कहा है, ''महोदय राशन कार्ड बनाना या केन्द्र द्वारा प्राप्त राशन का वितरण लाभार्थियों तक पहुंचाना पूर्णतः राज्य सरकार की जिम्मेदारी है पर इस वीडियो के माध्यम से ज्ञात होता है कि सभंवत: लाभार्थियों तक केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में राज्य की ओर से कुछ कमी हुई है।''

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में HC के साथ अन्य कोर्ट 14 अगस्त तक रहेंगे बंद: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, '' महोदय मैं चाहता हूं कि इस विषय की गंभीरता को देखते हुए इसकी सघन जांच करायी जाए क्योंकि सभंवत: संजय यादव जैसे कई और लाभार्थी होंगे जो केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ न मिलने के कारण परेशान होंगे।'

चिराग ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि ऐसे मामलों की जांच करवाकर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि केन्द्र सरकार की योजना का लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).