खेल की खबरें | चिराग जैनी के ऑलराउंड प्रदर्शन से सौराष्ट्र ने तमिलनाडु को हराकर बाहर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चिराग जानी ने 52 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे सौराष्ट्र ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में तमिलनाडु को 44 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अहमदाबाद, 28 नवंबर चिराग जानी ने 52 रन की नाबाद पारी खेलने के अलावा 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे सौराष्ट्र ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में तमिलनाडु को 44 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तमिलनाडु के कप्तान बी इंद्रजीत ने टॉस जीतकर सौराष्ट्र को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसके बाद टीम ने हार्विक देसाई (61), अर्पित वसावदा (51) और चिराग के अर्धशतक से 50 ओवर में आठ विकेट पर 293 रन बनाए।

इसके जवाब में तमिलनाडु की टीम 48 ओवर में 249 रन पर सिमट गई।

तमिलनाडु की एन जगदीशन और बी साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी की जोड़ी नाकाम रही। चेतन सकारिया (31 रन पर एक विकेट) ने आठ रन के स्कोर पर ही जगदीशन को पगबाधा कर दिया।

जगदीशन मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने लीग चरण में लगातार पांच शतक जड़े और 277 रन की लिस्ट ए की रिकॉर्ड पारी खेली।

आर साई किशोर (74) और इंद्रजीत (53) ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन जोड़कर तमिलनाडु की उम्मीद जगाई लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी को सिमटने में अधिक देर नहीं लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें