देश की खबरें | चिराग ने नीतीश को जातिवाद एवं साम्प्रदायिक्ता बढ़ाने वाला बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच युवा विरोधी है और वे जातिवाद एवं साम्प्रदायिक्ता को बढ़ावा देते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 21 अक्तूबर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच युवा विरोधी है और वे जातिवाद एवं साम्प्रदायिक्ता को बढ़ावा देते हैं। उनके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।

बिहार चुनाव के लिये अपनी पार्टी का दृष्टि पत्र ‘बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट’ दस्तावेज जारी करते हुए पासवान ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दशकों में बिहार के विकास की चर्चा तो हुई लेकिन सही मायने में विकास नहीं हुआ। सिर्फ जातीय समीकरण के आधार पर सरकारें बनती और गिरती रहीं। कई सत्ताधारी दल के नेतओं ने वोट बैंक की राजनीति की ।

यह भी पढ़े | Eknath Khadse to Join NCP: महाराष्ट्र में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका, शुक्रवार को एकनाथ खडसे होंगे शरद पवार की पार्टी NCP में शामिल, बन सकते है मंत्री.

उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा मुख्यमंत्री को देखकर मुझे आश्चर्य होता है कि आप किस तरह से जातीयता को बढ़ावा देते हैं। जो व्यक्ति खुद सांप्रदायिकता को बढ़ावा देता हो, उसके नेतृत्व में बिहार के विकास की कल्पना करना उचित नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार जातीयता और साम्प्रदायितका के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करते हैं लेकिन इन्होंने बांटो और राज करो पर काम किया, कभी दलित को महादलित तो कभी पिछड़े को अति पिछड़े में बांटने का काम किया ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार का मुकाबला है बेहद रोचक, सीएम पद की रेस में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान समेत ये नेता हैं मैदान में.

पासवान ने आरोप लगाया कि अब वोट बैंक की राजनीति के तहत तुष्टीकरण का काम हो रहा है और कहा जा रहा है कि तुमको ये दे देंगे, उसको वो दे देंगे ।

रोजगार के मुद्दे पर कुमार पर निशाना साधते हुए लोजपा नेता ने कहा कि आप मुख्यमंत्री है, तो आप रोजगार नहीं देंगे तो और कौन देगा ।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी नहीं है तो राज्य में उद्योग भी नहीं है । मुख्यमंत्री उद्योग के संबंध में कहते हैं कि बिहार चारों ओर से जमीन से घिरा है, लेकिन पंजाब, हरियाणा भी तो जमीन से घिरे हैं ।

लोजपा नेता ने कहा कि नये कारखाने तो खुले नहीं, जो पुराने थे, वे भी बंद हो गये। बंद पड़े कारखानों को खोलने की जरूरत है लेकिन मुख्यमंत्री की सोच ही नहीं है ।

चिराग ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री युवा विरोधी सोच के हैं, वे कहते हैं कि जितने युवा है, वे अनुभवहीन हैं जबकि वे खुद छात्र राजनीति से निकल कर आए हैं ।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो मुख्यमंत्री युवाओं को आगे बढ़ने नहीं दे सकता, तब प्रदेश आगे कैसे बढ़ेगा ।

लोजपा नेता ने कहा कि बिहार में अभी स्वास्थ्य की सही सुविधा नहीं है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, खासकर महिला चिकित्सकों की भारी कमी है। साथ ही शिक्षा की हालत खराब है।

चिराग ने कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अबतक तो बिजली पहुंच जानी चाहिए थी लेकिन अब वह वादा कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि 15 साल से सत्ता में रहने के बाद भी वह नाली-गली और खेत में पानी पहुंचाने की बात कर रहे हैं। जब यही करना तो बीते 15 साल में क्या किया, बिहार में रोजगार के लिए क्या किया। बिहार को सशक्त करने के लिए क्या किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री फरेब का जाल बुनना चाहते हैं और 15 साल बनाम 15 साल की बात करते हैं, आपने पिछले 15 साल में क्या किया?’’

चिराग ने लोगों से कहा कि वे पूछें कि मुख्यमंत्री ने पिछले पांच साल में क्या किया, लॉकाडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के लिये क्या किया?

उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजनाओं को अपना बता रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\