विदेश की खबरें | चिनफिंग ने श्रीलंका के नये राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और अपनी क्षमता के अनुसार उसे सहायता प्रदान करने की पेशकश की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 22 जुलाई चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को रानिल विक्रमसिंघे को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई दी और अपनी क्षमता के अनुसार उसे सहायता प्रदान करने की पेशकश की।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, विक्रमसिंघे को अपने संदेश में राष्ट्रपति चिनफिंग ने कहा, ‘‘वह चीन-श्रीलंका संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और अपनी क्षमता के अनुसार विक्रमसिंघे और श्रीलंकाई लोगों को सहायता प्रदान करना चाहते हैं।’’

लगभग 65 साल पहले राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से दोनों देशों को ‘‘एक-दूसरे के पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी’’ बताते हुए, उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने बड़े और छोटे देशों के बीच मैत्रीपूर्ण वार्ता और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का एक उदाहरण स्थापित किया है।

चिनफिंग ने कहा कि उनका मानना है कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के नेतृत्व में श्रीलंका अस्थायी कठिनाइयों को दूर करेगा और आर्थिक एवं सामाजिक सुधार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष अपनी पारंपरिक दोस्ती को आगे बढ़ाएंगे, राजनीतिक आपसी विश्वास को मजबूत करेंगे और ईमानदारी से पारस्परिक सहायता एवं स्थायी मित्रता वाली रणनीतिक साझेदारी को लगातार आगे बढ़ाएंगे।

विक्रमसिंघे को बृहस्पतिवार को श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलायी गयी थी। उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे देश से भाग गये थे और पिछले सप्ताह उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देश 1948 के बाद से सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\