विदेश की खबरें | चिनफिंग और पुतिन ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा कि बीजिंग अफगान मुद्दे पर मास्को और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तैयार है।

बीजिंग, 25 अगस्त चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा कि बीजिंग अफगान मुद्दे पर मास्को और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तैयार है।

चिनफिंग ने अफगानिस्तान में समावेशी सरकार का आह्वान किया जो सभी आतंकवादी समूहों से खुद को ‘‘पूरी तरह से अलग’’ कर ले। चिनफिंग ने बुधवार को पुतिन से फोन पर बात की और तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूसी राष्ट्रपति के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करने के एक दिन बाद चिनफिंग और पुतिन के बीच फोन पर चर्चा हुई।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, चिनफिंग ने पुतिन से कहा कि चीन रूस और व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अफगान मुद्दे पर संचार और समन्वय को मजबूत करने के लिए तैयार है।

‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के अनुसार पुतिन ने कहा, ‘‘अफगान स्थिति में मौजूदा बदलावों से पता चलता है कि बाहरी ताकतों द्वारा अपने राजनीतिक मॉडल को जबरन प्रोत्साहित करना कुछ देशों में नहीं चला और यह केवल इन देशों में विनाश और आपदा लाएगा। अफगान मुद्दे पर रूस और चीन समान रुख और हित साझा करते हैं।’’

इस बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन और अफगान तालिबान के बीच ‘‘सुचारू एवं प्रभावी संचार’’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त