विदेश की खबरें | विमान हादसे से ‘हैरान’ हैं चीन के राष्ट्रपति; व्यापक खोज और राहत अभियान का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि सोमवार को हुए विमान हादसे की खबर सुनकर वह ‘हैरान’ हैं और व्यापक तलाशी तथा बचाव कार्य का आदेश दिया है।

बीजिंग, 21 मार्च चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि सोमवार को हुए विमान हादसे की खबर सुनकर वह ‘हैरान’ हैं और व्यापक तलाशी तथा बचाव कार्य का आदेश दिया है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से लिखा है, ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन का ‘बोइंग 737’ विमान तेंगशियान काउंटी के वुझो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के पहाड़ी इलाके में आग लग गई। 132 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर यह विमान कुनमिंग से गुआनझो जा रहा था।

शिन्हुआ के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद जारी निर्देशों में शी ने कहा कि कुनमिंग से गुआनझो जा रहे ‘चाइना ईस्टर्न एयरलाइन’ के विमान एमयू5735 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर वह हैरान है। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए विस्तृत खोज और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की जा रही है और विमानन क्षेत्र तथा लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए विमानन क्षेत्र की सुरक्षा को बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

सरकारी प्रसारक सीजीटीएन की खबर के अनुसार, पहला बचाव दल सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में स्थित दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है।

इसबीच, चाइना ईस्टर्न एयरलाइन ने अपनी वेबसाइट का रंग बदलकर काला कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू